जौनपुर : चरमराई बिजली व्यवस्था, मचा हाहाकार, काम-धंधा बाधित
# विद्युत आपूर्ति पर सरकार के दावे फेल, दिन प्रतिदिन बढ़ रहा ऊर्जा संकट
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
एक तरफ तो ऊपर से आसमान आग बरस रही है हवा चल नही रह है। जिससे भीषण उमस से लोग बिलबिला जा रहे है। बूढ़े, छोटे-छोटे बच्चे भीषण गर्मी से बेहाल हुए है। योगी सरकार आने से लोगों की उम्मीद काफी बढ़ी हुई थी कि बिजली को लेकर जनता को किसी प्रकार की समस्या का जंजाल नहीं झेलना पड़ेगा लेकिन अब सब उल्टा नज़र आ रहा है। आलम यह है कि सप्लाई के दौरान अघोषित धुंआधार कटौती हो रही है। जिससे लोगो को आवश्यक उपकरण भी जल जा रहे है।

रात में कई बार बिजली का आंख मिचौली खेलना सरकार के वादा के खिलाफ है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनबढ़ अधिकारियों के खिलाफ हमेशा कड़ा रुख अपना कर अपने प्रभाव से व्यवस्था में सुधार करने का कड़ा प्रयास करते है। ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लेकिन अब तो क्षेत्र के खेतासराय, बादशाही, आहिरों पशुरामपुर, भादी फीडर, सोंगर, में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिसको लेकर लोगो मे भारी आक्रोश भी व्याप्त है। ऐसा लगता है बिजली विभाग सरकार को बदनामी कराने की कसम खा ली हो।


















