जौनपुर : खेतासराय में दस दुकानों से मुक्त कराए गए 14 बाल श्रमिक
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम विभाग की टीम ने बुधवार को नगर समेत विभिन्न बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान 10 दुकानों से 14 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। मुक्त कराए गए बच्चे 17 वर्ष से कम उम्र के थे। विभागीय छापेमारी से बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।


















