जौनपुर : डोभी नेशनल हाई-वे का मामला पहुंचा दिल्ली दरबार

जौनपुर : डोभी नेशनल हाई-वे का मामला पहुंचा दिल्ली दरबार 

# राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को दिया गया ज्ञापन 

# किसानों को समुचित मुआयजा दिलाने व शीघ्र हाई-वे के निर्माण की उठी आवाज

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
                  वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाई-वे का मामला गुरुवार को राष्ट्रपति तक पहुंच गया। डोभी क्षेत्र के अजीत कुमार सिंह ने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया और पूरे प्रकरण को सुलझाने के लिए पहल करने की प्रार्थना की।
अजीत के अनुसार हाई-वे के कुछ अधिकारियों ने गिनती के किसानों से बात करके मुआवजा के लिए हाइकोर्ट में मुक़दमा करा दिया। जबकि इस मामले से 4 हजार किसान जुड़े हैं। जिसके कारण डोभी क्षेत्र में लगभग 16 किलोमीटर हाई-वे का निर्माण रुक गया है। निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र का विकास तो बाधित हुआ ही है। साथ ही क्षेत्र के सड़क की चौड़ाई कम होने और इस पर बड़ी गाड़ियों के आने जाने से दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। आए दिन लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं। अजीत सिंह ने राष्ट्रपति के अलावा, प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री को भी इस आशय के लिए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने इस मामले में उनसे सीधे हस्तक्षेप कर सड़क के लिए अपनी जमीनें देने वाले किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने और शीघ्र से शीघ्र हाई-वे का निर्माण कराने की मांग की है।
Previous articleजौनपुर : चाइनीज मांझे से युवक घायल
Next articleजौनपुर : तीन दिवसीय स्काउट गाईड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?