जौनपुर : चिकित्सकों ने दी पशु चिकित्सक को विदाई
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
राजकीय पशु चिकित्सालय में पांच वर्ष तक सेवा देने वाले पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इंद्र देव भारती के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को चिकित्सकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।समारोह को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी अढ़नपुर डाॅ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा कि डाॅ. भारती जी का पांच वर्षों का स्थानीय अस्पताल पर कार्यकाल काफी सराहनीय रहा।


















