जौनपुर : चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्जनभर घायल
# गांव में पीएसी तैनात, दोनों पक्ष से 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के सुरिस गांव में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया। शांति व्यवस्था की दृष्टि गांव में पीएसी तैनात है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 38 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

















