जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने आतंकित कर युवक से नगदी व सोने की चैन लूटा

जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने आतंकित कर युवक से नगदी व सोने की चैन लूटा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर के दादर पुल के समीप शनिवार की शाम करीब 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक को असलहे के बल पर आतंकित करते हुए दो हजार रूपए नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी नीरज कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक से शाहगंज बाजार से घर वापस जा रहे थे कि दादर पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी ओवरटेक कर असलहे के बल पर आतंकित कर बाइक रुकवा लिया। नीरज की जेब से दो हजार रुपए नगदी व गले में पहने सोने की चैन लूट कर बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्जनभर घायल
Next articleजौनपुर : मामूली विवाद में हुई मारपीट में चार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?