जौनपुर : चूहे ने गुल कर दी 25 गांवों की बिजली, 24 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
खुटहन।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के शेखूपुर और नगवां फीडर से जुड़े 25 गांवों में चौबीस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। उपकेंद्र में चूहा घुस जाने से दोनों फीडर में तकनीकी फाल्ट आ गया। कर्मचारियों को फीडर सुधारने में चौबीस घंटे बीत गए।बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
















