जौनपुर : ट्रैक्टर भाड़े के विवाद में चली थी गोली, मुकदमा दर्ज
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर गांव में बुधवार की रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया है। घटना के पीछे ट्रैक्टर के किराया के भुगतान को लेकर विवाद माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक बलईपुर गांव निवासी शिवांशु पाल ट्रैक्टर चलाता है। पूर्व में वह गुलाब पाल का ट्रैक्टर चलाता था, मगर सात माह पहले उसने अपना ट्रैक्टर निकाल लिया।
















