जौनपुर : चोरी की पिकअप नाले से हुई बरामद

जौनपुर : चोरी की पिकअप नाले से हुई बरामद

# डीजल खत्म होने से वाहन चोर पिकअप नाले में ढकेल हुए फरार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र स्थित धमौर गाँव के नाले में शनिवार को एक पिकअप गाड़ी लावारिस खड़ी पायी गयी। पड़ताल में पता चला कि पिकअप सुल्तानपुर से चोरी हुई थी और डीजल खत्म होने पर चोर उसे गड्ढे में धकेलकर भाग गए।

धमौर में गड्ढे में गिरी पिकअप की सूचना पर पहुँची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वाहन सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेमरी बाजार निवासी संजय कसौधन के नाम से पंजीकृत है। वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पिकअप को गढ्ढे से बाहर निकालकर थाने ले आया गया। यहाँ आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने पिकअप मालिक को सौंप दिया।

थाना प्रभारी अश्विनी दूबे ने बताया कि उक्त वाहन शुक्रवार की रात संजय कसौधन के घर से गायब हो गया था जिसकी सूचना वहां के स्थानीय थाने पर दी गई थी। वाहन मिलने पर जब पड़ताल की गई तो उसके मालिक का पता चल गया। थाने के माध्यम से उसे सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन की टंकी का पूरा डीजल खत्म हो गया था जिसके चलते चोर इसे और आगे नहीं ले जा सके।
Previous articleजौनपुर : त्योहार पर सौहार्द बिगाड़ने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई
Next articleजौनपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?