जौनपुर : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण सम्बन्धी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में रामपुर पुलिस ने जौनपुर- भदोही मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गन्धौना मोड़ के समीप से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक मोटरसाइकिल बिना रजि0 नं0 की बरामद हुई। संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम हरिनाथ सरोज पुत्र अभयराज निवासी उड़ानपुर पचौली थाना रामपुर जौनपुर बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleसेहत के लिए हानिकारक है गुड हेल्थ कैप्सूल व मुनक्का वटी- डॉ कमल
Next articleजौनपुर : मनरेगा श्रमिकों के कार्यों पर छाए काले बादल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?