जौनपुर : चोरी के लैपटॉप, मोबाइल के साथ किशोर गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी के लैपटॉप, मोबाइल के साथ किशोर गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी किशोर को कोतवाली पुलिस ने दादर पुल के समीप चोरी के मोबाइल, लैपटॉप व नकदी समेत गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
उक्त गांव निवासी किशोर को गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने अपने हमराहियों के साथ दादर पुल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया। किशोर के पास से चोरी के तीन हजार रुपये नकदी समेत पांच मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को हुई 7 साल की सजा 
Next articleजौनपुर : सपाइयों ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?