जौनपुर : सपाइयों ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
# विधानसभा अध्यक्ष ने किया नेताजी को भारत रत्न देने की मांग
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गुरुवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय डाक बांगला पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात नेताजी की चित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि नेताजी के देहावसान से हर वर्ग, धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग मर्माहत हैं। वहीं आगे कहा कि नेताजी की महान शख्सियत को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति से नेताजी को भारत रत्न देने की मांग किया।

इस मौके पर कृष्णा जायसवाल, भगवती चंद, सत्यनारायण, शबनम नाज, विनोद साहू, पवन मंडल, दूधनाथ यादव, अशोक मौर्या, शिवफेर मास्टर, हरिनाथ राजभर, मुनीब चौहान आदि रहे। संचालन पवन मंडल ने किया।

















