जौनपुर : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद
# चोर कई बार चोरी की घटना को दे चुके है अंजाम, पुलिस पकड़ने में नाकाम
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत कोईलारी बाजार के सुरकपुर में आर्या अलंकार मंदिर के नाम से सुभाष सेठ के दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सुभाष सेठ की आर्य अलंकार आभूषण नाम से कोइलारी सुरकपुर में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
रोज की भांति दुकान बंद कर अपने घर चले गये, मध्यरात्रि के समय चार की संख्या में चोरों ने दुकान के पीछे दीवार मे सेध काटने के पश्चात् लोहे के दरवाजे एवं चैनल गेट को तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे और बड़े ही आराम से चोरी करने का प्रयास किए।

तिजोरी के लाॅकर को तोड़ने की कोशिश करने लगे मगर तिजोरी के लाॅकर को न तोड़ सकें। चोरों के हाथ जब कुछ नहीं लगा तो पास में रखे सामान को ही नुकसान कर चले गये चोरी की सारी घटना दुकान के लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी मगर घटना की फुटेज को नुकसान नहीं पहुचा।पीड़ित सुभाष सेठ ने बताया कि इस तरह की यह घटना उनके साथ आठवीं- दसवीं बार है इसके पहले भी उनके ऊपर घर जाते समय कई बार जानलेवा हमला हो चुका है, और दुकान के अंदर भी चोरी हो चुकी है जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है।

हर बार घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई और न कोई अपराधी गिरफ्तार हुआ। जिस कारण चोरों का मनोबल बढ़ गया है और बीती रात फिर से उन्होंने घटना को अंजाम दिया।सुभाष सेठ ने बताया कि तिजोरी के अंदर का सामान तो सुरक्षित बच गया है मगर दुकान में तोड़ फोड़ कर दुकान को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि जब किसी के साथ इतनी बार वारदात हो चुकी है यहां तक कि व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला भी हो चुका है फिर भी प्रशासन की तरफ़ से आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई और नहीं कोई अपराधी पकड़ा गया तो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना लाजमी हो जाता है। चोरी की घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


















