जौनपुर : चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नगदी व जेवरात किया पार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के पक्का पोखरा मोहल्ला में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो घरों का निशाना बनाया। एक घर मे सफल नहीं हो सके जबकि दूसरे मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।उक्त मोहल्ला निवासी सिपाही लाल का परिवार रात में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

















