जौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विकास इंटर कालेज के एनसीसी के छात्रों ने शुक्रवार को रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अनुपालन करने के लिए शपथ भी ली।प्रधानाचार्य डॉ अरविन्द कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज परिसर से रैली निकाली। स्थानीय बाजार में भ्रमण करने पश्चात छात्र पुनः कालेज परिसर में पहुंचे। रैली के दौरान छात्रों ने आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया।

बताया कि बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय कभी भी नशीले पदार्थ का सेवन और मोबाइल से बात नहीं करना चाहिए। इससे पहले प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति शपथ दिलाई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने छात्रों को यातायात के नियम से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी रमेश कुमार, सुनील कांत तिवारी समेत सभी शिक्षक व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन बाधित
Next articleजौनपुर : दंपती के साथ लूट का प्रयास, बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?