37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने लगाया निष्पक्ष जांच की गुहार

जौनपुर : छेड़छाड़ के आरोप में महिला ने लगाया निष्पक्ष जांच की गुहार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा निवासी महिला ने विपक्षियों द्वारा बेटे पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताते हुए क्षेत्राधिकारी अंकित को जांच कराने व गलत आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त गांव निवासी सरोजा देवी पत्नी मदन चंद ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। जिसमें मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी द्वारा केस में समझौता का दबाव बनाने के लिए उसके पुत्र गोरखनाथ पर छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई है। महिला ने बताया कि उसका पुत्र प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिसे विपक्षियों द्वारा रंजिश में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने क्षेत्राधिकारी से मामले की स्वयं जांच करने और गलत आरोप लगाकर बेटे को फंसाने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37111258
Total Visitors
634
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This