जौनपुर : जनता ने दिया मौका तो किसी काम में नहीं रहेगा लेकिन… रमाशंकर यादव ‘झूरी’
# चुनावी बिगुल बजने से पहले ही रणनीति बैठकों का दौर शुरू
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
निकाय चुनाव का बिगुल अभी तक बजा नहीं है लेकिन पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अभी से ही रणनीति बैठकों के जरिए मतदाताओं के बीच पैठ बनाने का क्रम शुरू कर दिया है। शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए AIMIM पार्टी से सम्भावित उम्मीदवार रमाशंकर ‘झूरी’ ने छोटी-छोटी बैठकें कर बड़ा धमाका करने का मन बना लिया।

इसी क्रम में ‘झूरी यादव’ गुरुवार की सांय कांशीराम कालोनी का जायजा लेने पहुंचे तो वहां के रहवासियों ने तमाम तरह की परेशानियों का जिक्र किया तो श्री यादव ने कहा कि ‘आपने नगर पालिका चुनाव में मौका दिया तो किसी भी काम में लेकिन नहीं रहेगा’ फिलहाल खराब पड़े आधा दर्जन से ज्यादा हैण्डपम्पों की मरम्मत युद्ध स्तर पर दो दिनों में करा कर कालोनी रहवासियों को राहत देने का काम किया। हैण्डपम्पों के मरम्मत कार्य निपट जाने के बाद शनिवार को उन लोगों के साथ एक छोटी सी बैठक कर अपने काम करने के तरीकों, मंसूबों और लक्ष्य को साझा किया। जिस पर कांशीराम शहरी आवास कालोनी के रहवासियों ने झूरी यादव को निराश न होने का आश्वासन दिया।
















