जौनपुर : पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ाया मुन्ना भाई

जौनपुर : पीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ाया मुन्ना भाई

गौरा बादशाहपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
        थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी) की परीक्षा में शनिवार को ग्रामोदय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे दूसरे परीक्षार्थी को एसटीएफ और गौरा बादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को आयोजित पीईटी की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी बाबू कुंवर भारती पुत्र बच्चन लाल भारती निवासी ग्राम खुचमा, सकलडीहा, केशवपुर जनपद चंदौली उत्तर प्रदेश के स्थान पर फर्जी ढंग से परीक्षा दे रहे सिद्धार्थ शंकर दुबे पुत्र लाल नारायण दुबे निवासी आरा (महाराजा हाता) थाना नवादा जनपद भोजपुर बिहार और उसके सहयोगी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद निवासी सिंघापुर पोस्ट आनापुर थाना नवाबगंज प्रयागराज को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज उप निरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह तथा गौरा बादशाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से फर्जी ढंग से फोटो लगाकर बनाया गया प्रवेश पत्र फर्जी आधार कार्ड और नकद 4000 रूपये भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त सिद्धार्थ शंकर दुबे तथा अनिल कुमार पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है निकाय चुनाव- दयाशंकर मिश्र
Next articleजौनपुर : जनता ने दिया मौका तो किसी काम में नहीं रहेगा लेकिन… रमाशंकर यादव ‘झूरी’
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?