माह जनवरी 23 जनवरी 2022 तक जनपद की सभी तहसीलों में कुल 487 स्थानों पर छापे मारे गये जिसमें लगभग 712.4 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए कुल 41 अभियोग आबकारी अधिनियम एवं भादवि की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गये जिसमें तहसील सदर में 07 अभियोगों में 277 लीटर, तहसील मडियाहूं में 07 अभियोगों में 72 लीटर, तहसील शाहगंज में 09 अभियोगों में 152 लीटर, तहसील केराकत में 09 अभियोगों में 110 लीटर, तहसील मछलीशहर में 06 अभियोगों में 57.4 लीटर एवं तहसील बदलापुर में 03 अभियोगों में 44 लीटर तथा कुल 41 अभियोगों में 712.40 लीटर अवैध शराब तथा 900 कि०ग्राम लहन के साथ अभियोग पंजीकृत किया गया।