जौनपुर : सरेआम बाइक लेकर भागा चोर, नहीं दर्ज हुआ केस

जौनपुर : सरेआम बाइक लेकर भागा चोर, नहीं दर्ज हुआ केस

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                एक पखवाड़ा पूर्व खुटहन गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने आये युवक की बाइक सरेआम इसी गांव निवासी एक ब्यक्ति लेकर फरार हो गया। पीड़ित व अन्य लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में सफल रहा। नामजद तहरीर के बाद भी खुटहन थाने में मुकदमा न लिखे जाने से नाराज़ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इसी थाना क्षेत्र के रामापुर गाँव निवासी विवेक यादव का आरोप है कि वह बीते 4 जून को अपने भाई के साथ बाइक से खुटहन गाँव निवासी मनोज यादव के यहाँ आयोजित भोज में शामिल होने आया था। शाम को घर वापस लौटने की तैयारी कर रहा था कि तभी इसी गांव का एक ब्यक्ति उसकी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। वह शोरगुल करता काफी दूर तक उसका पीछा करता रहा। लेकिन वह बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गया। आरोप है कि घटना के दिन ही उसने थाने में उक्त चोर के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद में गृहस्थी के सामान के साथ चारा मशीन उठा ले गये दबंग
Next articleजौनपुर : मड़ियाहूं को प्रेरक ब्लाक बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे- डॉ अविनाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?