जौनपुर : सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

जौनपुर : सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

# कमियां देख मातहतों को लगाई फटकार

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
               मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार दोपहर स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आप्रेशन थियेटर में रख-रखाव ठीक ना होने से मातहतों को कड़ी फटकार लगाई। मरीजों से मिलकर अस्पताल के कमियों की जानकारी ली।
सीएमओ ने चिकित्सालय के अधीक्षक डा. रफीक फारूकी से चिकित्सालय की व्यवस्था पर बातचीत करने के बाद अस्पताल के वार्डों, आपरेशन थिएटर, एक्स- रे, पैथालोजी आदि में पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी। उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के रख-रखाव एंव गंदगी को देखते हुए मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुए ओटी को सुसज्जित रखने का निर्देश दिया। प्रसूता महिलाओं से व्यवस्था की जानकारी ली।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद में चटकी लाठी, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में
Next articleजौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुई श्रीमद्भागवत भागवत कथा, भक्त भक्तिरस में डूबे 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?