जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसी ने शिक्षक व उनके माँ-बाप को पीटा

जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसी ने शिक्षक व उनके माँ-बाप को पीटा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत बीरपालपुर गाँव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी ने शिक्षक व उसके माता पिता को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दिया है। जब कि दूसरा पक्ष फरार बताया जा रहा है।

गाँव निवासी कमला प्रसाद का आरोप है कि वह अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे। तभी पड़ोसी एक युवक कुल्हाड़ी से उनके घर के सामने लगे करौंदे के पेड़ को काटने लगा। मना करने पर उसके पक्ष से चार और लोग लाठी डंडा लेकर आ गये। अचानक उसे घेर कर पीटने लगे। बचाव को आया पुत्र मोहित जो कि परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है। उसे भी पीटने लगे। पुत्र और पति का बचाव करने पहुँची राजकुमारी देवी को भी दबंगो ने नहीं छोड़ा। उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। तीनों घायलो का उपचार सीएससी पर कराया गया।
Previous articleजौनपुर : आम आदमी पार्टी ने फूंका मंहगाई और जीएसटी का पुतला
Next articleजौनपुर : देश में बीजेपी की सरकार नहीं बल्कि ईडी का शासन- अखिलेश यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?