जौनपुर : जरूरतमंदों की सेवा भी ईश्वर की इबादत का सुगम मार्ग- डॉ पुष्पजीवी 

जौनपुर : जरूरतमंदों की सेवा भी ईश्वर की इबादत का सुगम मार्ग- डॉ पुष्पजीवी 

# भारत रक्षा दल ने 200 जरूरतमन्दों में वितरण किया कम्बल

शाहगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             बढ़ती ठंड को देखते हुए भारत रक्षा दल के ज़ीशान अहमद खान ने हाथ आगे बढाते हुए गरीबों, असहायों एवं जरूरतमन्दों में शनिवार को कम्बल वितरण कर मानवता की मिशाल पेश की। कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मायरा ज़ीशान खान के हाथों 200 गरीबों में कम्बल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व समाज में अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले गणमान्य लोगों में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ सीएस भारती, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अबु फैसल, डॉ आरिफ नदीम मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह, एखलाक खान, रविशंकर वर्मा, समाजसेवी अरशद अंसारी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर शोएब इदरीसी, मिन्हाज इराकी, अदनान मंसूरी, फैज़ान मंसूरी, गोगा भाई, विनायक गुप्ता, परवेज़ शेख, समीर, शाहनवाज़ अंसारी, वसीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी ने किया।
Previous articleजौनपुर : जाम के झाम से कराह रहा है खेतासराय बाजार 
Next articleजौनपुर : अधेड़ की हत्या में पूर्व प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक समेत आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?