जौनपुर : जहरीला जंतु काटने से एक की मौत

जौनपुर : जहरीला जंतु काटने से एक की मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                       स्थानीय थाना क्षेत्र जमदहां गांव निवासी एक युवक की जहरीले जंतु के काटने से रविवार को मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने आवश्यक जानकारी लिया।
उक्त गांव निवासी चन्द्रकेश बिन्द(40) नित्य की भांति दुकान से घर आकर खाना आदि खाकर सो गया। रविवार सुबह उठने पर बेहोश हो गया ऐसे में स्थिति गंभीर होती जा रही थी कि इसी बीच मुंह से झाग आ रहा था। स्वजन जल्दबाजी में खेतासराय व शाहगंज के दो निजी हास्पिटल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किसी जहरीले जन्तु के काटने से मौत होना बताया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : मानीकलां गांव में हुआ विश्व हिन्दू परिषद का गठन
Next articleजौनपुर : माइनर कटने से दो सौ एकड़ से अधिक खेत जलमग्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?