जौनपुर : जागरूकता के बावजूद चार गुना बढ़ गया साइबर क्राइम

जौनपुर : जागरूकता के बावजूद चार गुना बढ़ गया साइबर क्राइम

# वर्ष 2021 में 66, इस वर्ष अब तक सामने आए 250 मामले

# साइबर क्राइम सेल ने 55 लाख से ज्यादा रुपये कराए वापस

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
            साइबर ठग अब तेजी से अपने जाल फैला रहे हैं। आये दिन साइबर ठगी के तमाम तरीके और मामले सुनने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन की सतर्कता व जागरूकता के लाख जतन के बाद भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष साइबर क्राइम में चार गुना बढ़ोतरी इसका प्रमाण है। इस वर्ष अब तक दर्ज मुकदमे व प्रार्थना पत्र मिलाकर करीब 250 मामले सामने आ चुके हैं वहीं साइबर सेल की तत्परता से की गई कार्रवाई का ही नतीजा रहा कि 55 लाख रुपये से अधिक रकम पीड़ितों के बैंक खाते में वापस हो गई। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वापस कराई गई रकम कुल फ्राड का करीब 70 फीसद है।
सतर्कता व जागरूकता के सतत अभियान के बाद भी साइबर क्राइम के लगातार बढ़ने से सरकार भी चिंतित हो गई है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार के आदेश पर हर जिले में अलग से साइबर थाने स्थापित होने शुरू हो गए हैं। सूचना तकनीक अधिनियम, जालसाजी, हैकर्स के माध्यम से फ्राड, इंटरनेट मीडिया व एटीएम के जरिए किए जाने वाले फ्राड से संबंधित मामलों को देखने का जिम्मा साइबर थाना पर होगा। जिले में साइबर क्राइम थाना की स्थापना से पूर्व तक ऐसे मामले भी संबंधित थानों में दर्ज होते थे। इस वर्ष अब दर्ज मुकदमों में प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस तक पहुंचने वाले साइबर क्राइम से संबंधित कुल 250 मामले सामने आए। पुलिस महकमे के साइबर सेल विशेषज्ञ ओपी जायसवाल की टीम ने कैश संबंधी फ्राड के मामलों में समय रहते सूचना मिल जाने पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए लगभग 55 लाख रुपये पीड़ित व्यक्ति के बैंक खातों में वापस करा दिए।

# जनपद में पिछले चार वर्ष में साइबर क्राइम का आंकड़ा…

वर्ष 2019 – 111
वर्ष 2020 – 122
वर्ष 2021 – 66
वर्ष 2022 – 250

# जालसाजों ने कितने रुपये उड़ाए…

वर्ष 2019 – 6358422
वर्ष 2020 – 2500718
वर्ष 2021 – 14653205
वर्ष 2022 – 893544
Previous articleजौनपुर : सेवानिवृत वन दरोगा की हुई भावभीनी विदाई
Next articleजौनपुर : प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?