जौनपुर : सेवानिवृत वन दरोगा की हुई भावभीनी विदाई
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत रेंज के वन दरोगा लालबहादुर यादव के शुक्रवार को सेवानिवृत होने पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय पर भावभीनी विदाई दी गई।पकरौल आजमगढ़ निवासी वन दरोगा लालबहादुर यादव ने अपने 38 वर्षीय कार्यकाल में निर्भीक व इमादारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया।

बतौर कार्यकाल की पहली पोस्टिंग चंदौली जिले में करने के बाद अगस्त 2021 में केराकत रेंज में अपने कार्यकाल की समाप्ति की। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, उपक्षेत्रीय वनधिकारी लल्लन सिंह, वन दरोगा विक्रमा यादव, वन रक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, रेंज बाबू धीरज कुमार रवि, न्यूनतम वेतन कर्मी रामसेवक यादव, ओमप्रकाश सिंह, अनुज मिश्रा, चौकीदार गामा यादव व इंद्रावती माली मौजूद रहे।

















