26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

जौनपुर : जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

# जिला मुख्यालय पर शपथ ली, रैली भी निकाली

# 30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।इस मौके पर एडीएम भू- राजस्व रजनीश राय, एसीएमओ डॉ एसपी मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा, डीपीसी सलिल यादव, डीपीएम सत्य व्रत त्रिपाठी, डॉ सुशील अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

# कुपोषित भी होंगे चिन्हित

अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।

# अन्य विभाग भी करेंगे मदद

जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी समय फिरोजाबाद में डेंगू बुखार से कई नौनिहालों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं की पुनरावृत्ति होने से बचने के दृष्टिगत राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने शनिवार को विशेष संचारी रोग अभियान को हरी झंडी दिखाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37125268
Total Visitors
500
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This