जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस समूह के बच्चों को कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद लगाई जाएगी। कोविड टीकाकरण अभियान में छोटे बच्चों का टीकाकरण सातवें चरण के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को एहतियाती (प्रीकाशनरी) डोज लगाई जाएगी। पहले केवल कोमार्विड वाले बुजुर्गों को ही प्रीकाशनरी डोज लगाई जा रही थी। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक जिन्हें दूसरी डोज लगे नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रीकाशनरी डोज अवश्य लगवा लें।
# अभी तक के टीकाकरण की स्थिति