जौनपुर : बदलापुर नगर पंचायत को मिली गैस पाइपलाइन की सौगात

जौनपुर : बदलापुर नगर पंचायत को मिली गैस पाइपलाइन की सौगात

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                चुनाव परिणाम में विजयश्री मिलते ही विधायक रमेश चन्द्र मिश्र क्षेत्र के विकास के लिए दोगुने उत्साह से जुट गये हैं। इधर प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन की तैयारी चल रही थी उधर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र दिल्ली पहुंच कर नगर पंचायत वासियों के लिए होली पर विशेष सौगात की स्वीकृति कराई है। उनके प्रयास से इंडियन आयल ने नगर पंचायत क्षेत्र में पाइप लाइन द्वारा घर- घर रसोई गैस वितरण की स्वीकृति दी है।

 

पाइप लाइन से होने वाले रसोई गैस वितरण से नगर पंचायत के पन्द्रह वार्ड के 5500 घरों के 35 हजार लोगों को सीधे लाभ होगा। गौरतलब है कि यह सुविधा अभी तक महानगरों में ही सुलभ है। जौनपुर जिले में बदलापुर नगर पंचायत को यह पहली सौगात मिली है। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि बहुत जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। क्षेत्र के डॉ प्रमोद मिश्र, अनिल पाण्डेय, विनोद सिंह प्रबन्धक, गंगा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह शक्ति, राजदेव सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आदि लोगों ने विधायक को बधाई दिया है।
Previous articleजौनपुर : जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से…
Next articleजौनपुर : अपहरण एवं पाक्सो एक्ट में वांछित महिला समेत 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?