34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

आजमगढ़ : जिस तरह अमेठी से राहुल गांधी हारे उसी तरह आजमगढ़ से सपा होगी साफ- सुभाष यदुवंश

आजमगढ़ : जिस तरह अमेठी से राहुल गांधी हारे उसी तरह आजमगढ़ से सपा होगी साफ- सुभाष यदुवंश

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान वह सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जिस पर अमेठी में राहुल गांधी चुनाव हारे उसी तरह से आजमगढ़ में इस बार सपा की हार होगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों का सैफई परिवार उपयोग करता है। इस जिले में अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर लगाकर खोजा जाता था। यदि जिले की जनता पर उन्हें इतना भरोसा था तो चुनाव लड़ जाते। पर जिस तरह से यहां से इस्तीफा देकर करहल चले गए इससे लगता है कि वह व डर गए हैं। जन मानस ने सैफई परिवार के लोगों की 57 लालबत्ती छीनकर घर बैठा दिया है। सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके पास फूल में पानी देने के अलावा कोई काम नहीं है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के लिए सदन में किया है, उससे पिछड़ा वर्ग बहुत नाराज है। आने वाले चुनाव में पिछड़ा समाज सपा को सबक सिखाएगा। सपा के लोग अफवाह फैलाने में हावी है। विधानसभा चुनाव के समय भी लगातार अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे। जनता इनको अच्छी तरह से समझ गई है। यह लोग राजनीतिक मानचित्र पर कहीं नहीं ठहरते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37007014
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This