जौनपुर : जीवन और मौत के संघर्ष में जूझ रही गर्भवती महिला को मिला जीवनदान
# समाजसेवी शिक्षक ने रात 2 बजे रक्तदान करके बचाई जान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
प्रसव होने की घड़ी नजदीक थी और शाहगंज के भादी निवासी जीनत की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट बेहद नाजुक.. ब्लड ग्रुप भी बेहद रेयर, बी निगेटिव.. ऐसे में मसीहा बनकर आए समाजसेवी शिक्षक आनंद वर्मा ने रात 2 बजे के करीब खुद जाकर रक्तदान किया और जच्चा बच्चा की जान बचाई।सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि उनकी संस्था “नीड ब्लड, कॉल जेसी” मुहिम चलाती है।


















