वीभत्स हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले

वीभत्स हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
            गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए।

हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 127 के पास हुआ। आस-पास के ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर कूरेभार और गोसाईंगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोजन ने बताया कि कार लखनऊ की है। कार सवार लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : होंडा एजेंसी व बेल्डिंग कारखाना से लाखों की चोरी
Next articleजौनपुर : जीवन और मौत के संघर्ष में जूझ रही गर्भवती महिला को मिला जीवनदान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?