जौनपुर : जुए के खेल में हुआ विवाद, दो पक्ष में चले लाठी डंडे, छह घायल
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार में मंगलवार को जुआ खेलने में उठा विवाद पुलिस की तत्परता से दो वर्गो के बीच सांप्रदायिक रूप लेते-लेते बच गया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आमने-सामने हुए दोनों पक्षों में कुछ देर तक लाठी डंडा चलता रहा है। जिसमें छह लोगों को हल्की चोटे आयीं। चौराहे पर खड़ी बाइक में आग लाने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर पहुँची पुलिस को देख वे मंसूबे में सफल नहीं हो सके। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दिया है। एहतियातन बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
















