जौनपुर : लकी की डिग्री ने बढ़ाई सियासत के तापमान की डिग्री

जौनपुर : लकी की डिग्री ने बढ़ाई सियासत के तापमान की डिग्री

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सपा विधायक और मल्हनी विधानसभा से प्रत्याशी लकी यादव डिग्री में उलझ गए हैं.. दरअसल, 2007 में विधानसभा चुनाव के नामांकन में उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट करना दिखाया था, जबकि 2022 में नामांकन में उन्होंने खुद को जौनपुर से यूनिवर्सिटी से बीए पास दिखाया है।

सपा प्रत्याशी लकी यादव ने कहा कि मैं ग्रेजुएशन करके राजनीति में आया हूं। जब उनसे कानपुर यूनिवर्सिटी और जानपुर यूनिवर्सिटी से अलग- अलग जानकारी देने की बात पूछी तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मैंने ग्रेजुएशन पूर्वांचल विश्वविद्यालय से किया है। उस समय पिता पिताजी ने नामांकन भरवाना था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 2020 में जो दिखाया था, वहीं 2022 में भी दिखा रहा हूं। सपा विधायक लकी यादव इससे पहले बरसठी विधानसभा से चुनाव लड़े थे। 2007 में हुए उपचुनाव में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें उन्होंने 2004 में कानपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के बाद दिखाई थी फिर 2020 के उपचुनाव में उन्होंने फिर सपा से चुनाव लड़ा। मल्हनी विधानसभा में उन्होंने जीत दर्ज की थी। इस दौरान दाखिल किए गए नामांकन पत्र में उन्होंने 2018 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना दिखाया। उन्होंने जानकारी दी कि श्रीराम कॉलेज निगोह से बीए पास किया है।
Previous articleजौनपुर : हत्या के प्रयास का आरोपी सवा दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : जुए के खेल में हुआ विवाद, दो पक्ष में चले लाठी डंडे, छह घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?