जौनपुर : विभिन्न मांगों को लेकर पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्रक

जौनपुर : विभिन्न मांगों को लेकर पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्रक

# उपेक्षित पड़े शहीद स्मारकों एंव स्तंभों के जीर्णोद्वार की किया मांग

# जिलाधिकारी के हस्तनिर्मित चित्र को किया गया सप्रेम भेंट

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय पत्रकारों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर एक पत्रक‌ सौंपा गया। सेनापुर निवासी विनोद कुमार ने पत्रक में सेनापुर में बने शहीद उद्यान पार्क व‌ शहीद स्तंभ के प्रांगण में हाई‌मास्क लाइट, ग्रामसभा की सड़कों व गांव के अंदर 100 स्ट्रीट लाइट लगवाने व ग्राम पंचायत सेनापुर में ‌रघुउनाथराम के घर से दाउदपुर अनु. बस्ती तक एक किलोमीटर आरसीसी मरम्मत कार्य कराने की अपील की

साथ ही साथ केराकत बाजार में लगी मूर्तियों के ऊपर छतरी तथा नार्मल मैदान के शहीद स्तंभ को सुरक्षित जगह पर स्थापित कर उसका जीर्णोद्धार व मुफ्तीगंज बाजार के मध्य में स्थित गांधी चबूतरा व कूड़े के ढ़ेर में तब्दील शहीद स्तंभ के नवीनीकरण के साथ ही शहीद पार्क बनवाने के लिए आग्रह किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बिन्दुओं पर गम्भीरता से विचार कर अभिलम्ब ‌समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन ‌दिया। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष व सुचितापूर्ण चुनाव सम्पन्न कराये जाने पर पत्रकारगणों द्वारा जिलाधिकारी को चित्रकार सर्वेश सांवरिया द्वारा बनाया गया जिलाधिकारी की फोटो का पोट्रेट भेंट स्वरूप प्रदान कर आभार ज्ञापित किया गया। इस मौके पर पत्रकार विनोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, पत्रकार प्रवीण कुमार, पत्रकार राजेश यादव व पत्रकार अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : झूठी निकाली अपहरण की सूचना
Next articleजौनपुर : नमामि गंगे कार्ययोजना की प्रगति के बाबत डीएम ने किया बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?