जौनपुर : शिक्षक को पितृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

जौनपुर : शिक्षक को पितृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के प्रवक्ता डॉ अभिलाष यादव के पिता बद्रीनाथ यादव का 105 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। शनिवार को उन्होंने आजमगढ़ जिले के रवनियां जिवली स्थित अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख यदुनाथ यादव के चाचा थे और आयुर्वेदिक पशु चिकित्सक के तौर पर उनकी इलाके में अच्छी ख्याति थी। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राजदेव यादव, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, सपा नेता संघर्ष यादव एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के तमाम शिक्षक और कर्मचारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
Previous articleजौनपुर : टॉप टेन अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?