जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौराहे के समीप गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी शमीमा बानो पत्नी दीन मोहम्मद 45 वर्षीय मंगलवार की शाम अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर शाहगंज से अपने घर हम्जापुर जा रही थी सराय मोहद्दीनपुर चौराहे के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आने से शमीमा बानू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। चौराहे पर ज्यादा भीड़ होने के कारण ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Previous articleजौनपुर : परीक्षा के समय विद्यार्थी रहें तनावमुक्त- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : पोलियो टीम के घर-घर टीकाकरण का सीएमओ ने किया भौतिक सत्यापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?