जौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध की दर्दनाक मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर के पास सोमवार को ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 65 वर्षीय राजदेव भोर में रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गया था। इस दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद घर न लौटने पर परिजन तलाश में निकले तो वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : वारंट तामील कराने के लिए न्यायाधिकारी ने दिया एसपी को नोटिस 
Next articleजौनपुर : डम्फर के धक्के से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?