जौनपुर : डम्फर के धक्के से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : डम्फर के धक्के से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदय चन्दपुर में सोमवार की अपराह्न केराकत थानागद्दी मार्ग पर वाराणसी जाते समय डम्फर से धक्का लग जाने के चलते बाइक सवार राजू यादव (31) निवासी ग्राम मसौढ़ा गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। राजू यादव अपने घर पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाने के लिए वाराणसी जा रहा था। वहीं घायलावस्था में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने घायल को गम्भीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर वृद्ध की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : पिलकिछा के सिंटू पहलवान ने मऊ के सोनू को दिखाया आसमान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?