34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : डाक्टर्स-डे पर लायंस क्लब ने धरती के भगवानों को किया सम्मानित

जौनपुर : डाक्टर्स-डे पर लायंस क्लब ने धरती के भगवानों को किया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के नव निर्वाचित अध्यक्ष जय कृष्ण साहू (जैकी) जी ने अपने नये कार्यकाल के पहले दिन ही डाक्टर्स-डे के अवसर पर डाक्टरों को उनके सेवा कार्य के लिए अंगवस्त्रम, बुके, लेखनी एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि डाक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। आज कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से डाक्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं वह सराहनीय है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा डॉक्टरों ने जिस मुस्तैदी से इस कारोना काल में अपनी भूमिका निभाई वह सराहनीय है। सम्मानितों की श्रृंखला में डा. रजनीश श्रीवास्तव (ईशा हॉस्पिटल), डॉ. ए. ए. जाफरी (आला हॉस्पिटल), डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (कल्पतरु हॉस्पिटल), डॉ. आर. पी. यादव (सुनीता हॉस्पिटल), डॉ. एन. के. सिन्हा (जे.डी. मेमोरियल), डॉ. जावेद अख्तर (हयात क्लीनिक) व डॉ. क्षितिज शर्मा (के. जी. डाइग्नोस्टिक) जैसे वरिष्ठ चिकित्सक मुख्य रूप से रहे। जिन्हें अंगवस्त्रम, बुके, लेखनी एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, सर्वेश जायसवाल, देवेश जी, गप्पू मौर्य, रौनक, अमित सोनी, देवानंद, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सचिव प्रदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109008
Total Visitors
624
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This