जौनपुर : डिजिटल लेन-देन पर पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को कैशबैक
# साल भर के लेन-देन पर मिलेगा 1200 रुपये तक मिलेगा कैशबैक- ईओ
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पीएम स्वनिधि योजना के तेईस लाभार्थियों को डिजिटल लेन-देन का बढ़ावा देने के लिए ईओ अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में शिविर का आयोजन कर एअरटेल का क्यूआर कोड अपने हाथों सौंपते हुए लोगों को जागरूक किया।उन्होंने लाभार्थियों को डिजिटल खरीददारी का लाभ बताते हुए कहा कि दो सौ बार के लेन-देन पर सौ रूपये का कैशबैक होता है।

















