26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के कुकुहा मोड़ पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव के निवासी राम लाल खैरवार बृहस्पतिवार को तड़के सुबह लगभग साढ़े छह बजे साइकिल से गौरा बादशाहपुर बाजार किसी कार्य हेतु आया हुआ था। साइकिल सवार जैसे ही गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग के कुकुहा मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध रामलाल खैरवार को टक्कर मार दिया।

टक्कर लगते ही राम लाल सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायल रामलाल खैरवार को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सको ने घायल रामलाल खैरवार पुत्र स्व. तुलसी (68) निवासी सकरामऊ थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। थाने के उप निरीक्षक देवेंद्र पाल ने मृतक के कुर्ते के जेब मे मिली डायरी के आधार पर परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कार पकड़ ली गई है कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036530
Total Visitors
462
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This