जौनपुर : डीजे को लेकर हुई हत्या में सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार
# घटना के 36 घंटे के अंदर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पाई सफलता
# भारी तनाव के चलते गांव में पुलिस बल एवं पीएसी तैनात
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम पंचायत के सोनपुरा निवासी राहुल सिंह की डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद पूर्व प्रधान उदय राज गौतम, सचिन गौड़ एवं सनी गौड़ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ बीती रात कोल्हुआ बाजार में जाल फैलाया तो कहीं भागने की फिराक में स्टेट बैंक के पास खड़े विरेन्द्र गौतम और विजय कुमार गौतम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में इस हत्याकांड के सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



















