जौनपुर : होली के दिन पश्चिम बंगाल में हुई हत्या, शव घर पहुंचते मचा कोहराम
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चौरा सन्तदास गांव निवासी एक युवक की पश्चिम बंगाल में होली के दिन शुक्रवार को पड़ोसी युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को एम्बुलेंस से जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।गांव निवासी दिलीप चौहान पश्चिम बंगाल के रीजेंट पार्क में किराए के मकान में रहकर मूंगफली बेचते थे। शव लेकर घर आये दिलीप चौहान के एक रिश्तेदार ने बताया कि होली के दिन में पड़ोसी ने बंदूक से सीने में गोली मार दी। बताया कि दोनों साथ मे कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।


















