जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                     क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ा गांव से शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर डेढ़ किग्रा गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी झाड़ झंखाल का लाभ उठा मौके से फरार हो गया। हिरासत में लिए गये युवक के पास से डेढ़ किग्रा गांजा बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि मेढ़ा व रामनगर बाजार में अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचे जाने की सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी। कई बार दबिश दिए जाने के बाद भी आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहे थे। जिसको लेकर मुखबिर तैनात किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह व हमराहियो संग मेढ़ा बाजार से रामनगर जाने वाले संपर्क मार्ग पर घेराबंदी कर इसी बाजार निवासी कुलदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी भाग जाने में सफल रहा। कुलदीप के पास से झोले में रखा गांजा बरामद किया गया।
Previous articleजौनपुर : थोड़ी सी सजगता से लूट की घटनाओं में आ सकती है कमी- अश्विनी दूबे
Next articleजौनपुर : सैय्यद मो. मुस्तफा राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?