जौनपुर : ताला तोड़ कर मस्जिद समेत दो स्थानों पर चोरी
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में बीती रात चोरों ने सिलाई केंद्र और मस्जिद को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ कर हजारों का माल पार कर दिया सुबह जब चोरी की जानकारी लोगो को हुई तो उन्होंने 112 नम्बर की पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है

पिलखिनी गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार की सरसौड़ा गांव के पास पास ब्यूटी पार्लर और सिलाई केंद्र की दुकान है बीती रात चोरों ने ताला तोड़ कर दुकान में रखा तीन हजार नगदी, सिलाई मशीन समेत करीब तीस हजार का सामान उठा ले गए। वहीं इसी गांव स्थित मस्जिद में ताला तोड़ कर नगदी पांच हजार और अन्य सामान उठा ले गए। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्यवाही होगी।
















