जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से प्रधान पुत्री की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से प्रधान पुत्री की मौत

रामनगर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के कुंभापुर की प्रधान पुत्री की शुक्रवार देर शाम करेंट की चपेट में आने से मौत गई।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार कुंभापुर ग्राम प्रधान जड़ावती पत्नी सुभाष प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री कविता शुक्रवार की देर शाम घर में कपड़ा प्रेस कर रही थी कि प्रेस में करेंट उतरने से उस की चपेट में आ गई।
परिवार के लोग बाहर बैठे थे अचानक चीख सुनकर घर मे पहुँचे तो देखा कि वह गम्भीर रूप से झुलस गयी थी। परिजन आनन-फानन में मड़ियाहूं के निजी चिकित्सालय में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये दाह संस्कार कर दिया। इस सबंध में चौकी प्रभारी जमालापुर कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
Previous articleजौनपुर : ताला तोड़ कर मस्जिद समेत दो स्थानों पर चोरी
Next articleजौनपुर : सरकारी नाले को पाटकर रास्ता बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?