जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत मार्निग वाक एसोसिएशन ने किया 5100 तिरंगा वितरित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत लोहिया पार्क मार्निग वाक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र बरनवाल के नेतृत्व में झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 5100 झंडा वितरित किया गया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर हो या ऑफिस हर जगह तिरंगा जरूरी है। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के साक्षी बने।


















