जौनपुर : तीन माह पूर्व से लापता किशोर का नहीं लगा कोई सुराग
नेवढ़िया।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के धनेथू गाँव निवासी बड़ेलाल सरोज का 14 वर्षीय पुत्र गौरव सरोज लगभग तीन महीने से गायब है, वहीं नेवढ़िया पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनेथू गाँव निवासी बड़ेलाल का 14 वर्षीय पुत्र गौरव सरोज जन्म से गूंगा और कान से बहरा है।


















