जौनपुर : तीन वर्ष पूर्व के डीएम व सीएमओ के नाम का लगा है बोर्ड
# सीएचसी बीरीबारी के जिम्मेदारों की निष्क्रियता का पुख्ता प्रमाण
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बीरीबारी बाजार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूर्व जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगाली एंव पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ रामजी पाण्डेय के नाम से लगे बोर्ड को आज तक नहीं बदला गया जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों की निष्क्रियता का पुख्ता प्रमाण है।

गौरतलब है कि गत तीन साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एंव तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामजी पाण्डेय के नाम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरीबारी पर लगा बोर्ड आज तक बदला नहीं जा सका। जबकि उनके कार्यकाल के बाद दिनेश कुमार सिंह जनपद के जिलाधिकारी रहे।वर्तमान में मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी हैं तीन सालों का लंबा अंतराल बीत जाने के बाद भी उनके नाम से लगे बोर्ड को आज तक नहीं बदला गया। जो जिम्मेदार अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना होने का दावा करता है।

















